सलमान खान हैं असली बैड बॉय : संजय दत्त
सलमान खान है असली बैड बॉय क्योंकि वो नकारात्मक भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं ये कहना है अभिनेता संजय दत्त का । जो खुद नकारात्मक चरित्र निभाने में माहिर हैं। संजय दत्त ने कहा कि सलमान खान बेहद आक्रमक है और उनकी अभिनय क्षमता पर किसी को कोई शक नहीं है इसलिए मेरी नजर में वो एक अच्छे बैड बॉय है।
देखें : देसी स्टाइल में सलमान
संजय दत्त ने तो यहां तक कह डाला कि सलमान में उनको अपनी जवानी के दिन दिखायी देते हैं जब वो बेहद आक्रमक और गुस्सैल हुआ करते थे। आपको बता दें कि सलमान अपनी आनेवाली फिल्म दबंग और मिस्टर इंडिया के सीक्वेल में विलेन की भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications