'बुद्धा' नहीं 'बुड्ढा' बनेंगे अमिताभ
बॉलीवुड में अफवाहें थीं कि अमिताभ पुरी जगन्नाथन की फिल्म में गौतम बुद्ध का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन अमिताभ ने साफ किया है कि वह पुरी की फिल्म'बुड्ढा' में वह गौतम बुद्ध की भूमिका नहीं निभा रहे हैं।
'बिग बी' ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "मीडिया समझ रहा है कि पुरी के साथ मेरी अगली फिल्म गौतम बुद्ध पर आधारित है क्योंकि इसका शीर्षक 'बुड्ढा' है। 'बुड्ढा' का मतलब बूढ़ा आदमी होता है। इसका बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध यानी बुद्धा से कोई लेना देना नहीं है।"
उन्होंने कहा, "या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने फिल्म के शीर्षक के उच्चारण को गलत समझा है। अमिताभ कहते हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि मीडिया वालों ने विवेक शर्मा की फिल्म 'बुद्धम शरणम् गच्छामि' से संबंधित खबरों की खिचड़ी पका दी हो। क्योंकि इस फिल्म का ऑफर मेरे पास आया है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications