..................... I'm not marrying Shoaib Akhtar: Dia Mirza | दिया करेंगी शोएब से शादी? - Hindi Filmibeat

दिया करेंगी शोएब से शादी?

जिओ टीवी की खबर के अनुसार पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर और बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा शादी करेंगे। पाक मीडिया की इस खबर पर हालांकि अभी तक शोएब अख्तर ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने इसका खंडन करते हुए इसे बकवास और फेक न्यूज करार दिया है ।

देखें :बहुत नहीं है दो खिताब: सुष्मिता

लेकिन पाकिस्तानी मीडिया इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि उसके पास ऐसे सुबूत हैं, जिससे पता चलता है कि दीया जल्द ही इस तेज गेंदबाज से शादी करने जा रही हैं।

देखें : मीडिया को फेस किया जॉन अब्राहम ने

इस पूरे घटनाक्रम से आहत दीया मिर्जा ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा, 'मैं हैरान हूं। मैं तो शोएब अख्तर को जानती भी नहीं। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से उठी, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं यह सोचकर हैरान थी कि इस तरह की हास्यास्पद बात वास्तव में दो जगहों पर राष्ट्रीय खबर बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X