फिलहाल मैरिज नहीं करेंगी जेनेलिया

फिल्म 'चांस पे डांस' की अभिनेत्री जेनेलिया ने मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि वह किसी से भी विवाह नहीं कर रही हैं। जेनेलिया कहती हैं कि उन्हें कभी भी अपने निजी जीवन के विषय में चर्चा करना पसंद नहीं है। लेकिन इस बार वह अपनी बात मीडिया के सामने इसलिए रख रही हैं क्योंकि इस अफवाह से उनका परिवार प्रभावित हो रहा है।
जेनेलिया के मुताबिक इस समय वह अपने करियर पर केंद्रित हैं। अभी उनके लिए अभिनय अहम है। उनका कहना है कि जब भी वह विवाह करेंगी तो खुद सब को इसकी सूचना देंगी। जेनेलिया इस समय अपनी फिल्म 'चांस पे डांस' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं। फिल्म चांस पे डांस 15 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
चांस पे डांस जेनेलिया डिसूजा फिल्म बॉलीवुड रितेश देशमुख शादी bollywood chance pe dance film genelia dsouza marriage ritesh deshmukh


Click it and Unblock the Notifications