एक सामान्‍य इंसान हूं: बोमन

बोमन बॉलीवुड में आठ साल पूरे कर चुके है। उन्हे बच्चे बहुत पसंद हैं। बोमन ने कहा, "मैं एक आम इंसान हूं। छोटे बच्चे जब मुझे पहचानते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कुछ अच्छा होने वाला है। मुझे सुपरस्टार कहलाना पसंद नहीं है।"
बोमन को वर्ष 2003 में फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' ने पहचान दिलाई। इसमें वे डॉ. जे. सी. अस्थाना की भूमिका में थे। इसके बाद 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'खोसला का घोंसला', 'डॉन' और 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में भी उनका बेहतरीन अभिनय देखने को मिला।
बोमन कहते हैं कि उनकी कई फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय किया है, लेकिन आज भी लोग उन्हें 'मुन्नाभाई' में निभाए डॉ. अस्थाना के किरदार से याद करते हैं और यह बात उन्हें बुरी नहीं लगती।
उनकी आने वाली फिल्म '99' है, जिसमें वे सोहा अली खान, कुणाल खेमू, महेश मांजरेकर, विनोद खन्ना सहित कई कलाकारों के साथ दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications