'लोग ऐश्वर्या से मेरे संबंध तोड़ना चाहते हैं'
बॉलीवुड के निर्देशक विपुल शाह का कहना है कि उन्हे डर है कि ऐश्वर्या के साथ उनके संबंध कहीं टूट न जाएं। उनके मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग लगातार ये कोशिश कर रहे हैं कि ऐश्वर्या के साथ उनके संबंध खत्म हो जाएं। ऐश्वर्या विपुल शाह की फिल्म एक्शन रिप्ले में एक्टिंग कर रही हैं।
"किसी ने यह अफवाह फैलायी कि ऐश्वर्या ने 'एक्शन रिप्ले' के लिए डबिंग करने से इंकार कर दिया है। पर अभी तो फिल्म ही पूरी नहीं हुई तो डबिंग कैसे शुरू होगी। इस के बाद यह भी खबर आयी कि ऐश्वर्या ने प्रीतम का एक गीत करने से मना कर दिया है। जबकि उस गीत के लिए तो मैंने ही इंकार किया था।"
विपुल शाह के मुताबिक ऐश्वर्या एक सम्मानित व्यवसायी हैं। फिर भी कुछ लोग चटपटी कहानी बनाकर उनकी कड़ी मेहनत का मखौल उड़ाते रहते हैं। वह काफी सालों से मेरी अच्छी दोस्त हैं इसलिए मैं नहीं चाहता कि अफवाहों की वजह से हमारे रिलेशंस खराब हों।


Click it and Unblock the Notifications