हल्ला क्यों मचाया, आई लव करीना वेरी मच : सैफ

दरअसल दोनों ही चोट खाये इंसान है, जहां सैफ की शादी टूटी है तो वहीं करीना ने अपना पहला प्यार खोया है। दोनों की तकरार का कारण एक ही था और वो ये कि दोनों ही सितारों ने अपने से उम्र में काफी अंतर वाले व्यक्तियों से दिल लगाया था। सैफ जहां अपने से दस साल बड़ी ल़ड़की अमृता सिंह से शादी कर बैठे थे वहीं करीना ने अपने से उम्र में काफी छोटे शाहिद कपूर से दिल लगाया था। नतीजा ये हुआ कि दोनों के ही रिश्ते टूट गये।
इसलिए जब दो भटके मुसाफिर सैफ-करीना ने एक-दूसरे का हाथ थामा तो दोनों ने ही सोच लिया कि दोनों के नापाक आदतों को भी सिर पर बिठाना होगा। इसलिए दोनों जब झगड़ा कर लेते है तो बहुत जल्द सुलह पर भी आ जाते हैं। क्योंकि दोनों ही दिल के चोट को समझते है, सो ना चाहते हुए भी एक-दूसरे की बाते मान लेते हैं।
खैर इस बार झगड़ा थोड़ा ज्यादा हो गया था इसलिए लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि दोनों अलग-अलग हो गये है, जिसकी सफाई में दोनों नें मीडिया को आकर कहा कि हम साथ-साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications