कंगना को बॉलिवुड में मिली बड़ी बहन
कंगना रानावत को बालीवुड में दीदी मिल गई है और यह कोई नहीं बल्कि सुष्मिता सेन है. दोनो ही सेक्सी अभिनेत्री हैं और दीदी सुष्मिता अपने बडी बहन का फर्ज निभाते हुए कंगना को न सिर्फ सेक्सी बनने की टिप्स दे रही हैं बल्कि उनके अभिनय में सुधार लाने की अमूल्य सलाह भी दे रही हैं. कंगना भी सुष को बहन के रुप में पाकर बेहद खुश है और दोनो की दोस्ती की चर्चा बॉलीवुड के गलियारे में गूंज रही है.
सूत्रों के अनुसार सुष्मिता सेन और कंगना रानावत दक्षिण अफ्रीका में जब अनीष बज्मी की फिल्म नो प्राब्लम की शूटिंग करने गई तो वहां दोनो की अच्छी दोस्ती हो गई. सेट पर सुष्मिता कंगना का ध्यान बडी बहन की तरह रखने लगी. लेकिन ऐसा नहीं कि दोनो की दोस्ती सिर्फ शूटिंग तक ही थी. मुंबई में वापस आने के बाद भी दोनो लगातार संपर्क में है. सुष्मिता मोबाइल के जरिये लगातर अपनी इस मुंहबोली बहन से बतियाती रहती है. दोनो एक दूसरे को संदेश भेजते रहते हैं. इतना ही नहीं सुष्मिता ने कंगना को कार ड्राइविंग में भी कुशल बना दिया है. वैसे भगवान नजर न लगे..! इन दोनो बहनों की जोडी यूं ही सलामत रहे.


Click it and Unblock the Notifications