इमरान को दर्शकों की किक का इंतजार

इमरान का कहना है, "मैं इस समय अभिनय नहीं छोडूंगा। मैं तब तक अभिनय करूंगा जब तक कि दर्शक मुझे बाहर न कर दें या मेरी फिल्में देखने के लिए हॉल में न जाएं और कहें कि हम इस आदमी की फिल्में अब और नहीं देखना चाहते. तब मैं कुछ और करने के विषय में सोचूंगा।"
इमरान लगातार नकारात्मक भूमिकाएं निभा रहें हैं। उन्होंने 'गैंगस्टर' और 'जन्नत' में नकारात्मक किरदार निभाया और उनकी आने वाली फिल्म 'वंस अपान ए टाइम इन मुंबई' में भी वह ऐसे ही किरदार में दिखेंगे। लगातार नकारात्मक भूमिकाएं करने पर इमरान कहते हैं कि ये किरदार नकारात्मक होते हुए भी एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
वह कहते हैं, "मेरे ज्यादातर किरदार नकारात्मक जरूर हैं लेकिन ये पहले से बनी-बनाई धारणाओं के विपरीत हैं। वे विद्रोही किरदार हैं। उनके गुण एक जैसे ही हैं लेकिन यदि मैं एक ही किरदार को बार-बार करूं तो उसे एक ही तरह की भूमिकाएं करना या भूमिकाओं को दोहराना कहा जाएगा।"
उन्होंने कहा कि शाहरुख खान हर फिल्म में एक प्रेमी की भूमिका निभाते हैं और तब ऐसा नहीं कहा जाता कि वह एक ही जैसी भूमिकाएं कर रहे हैं। इमरान ने कहा कि यदि वह नकारात्मक भूमिकाएं कर रहे हैं तो यह भूमिकाओं को दोहराना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications