रणबीर संग ठुमके लगाने की तमन्ना : मलाइका अरोड़ा
'दबंग' की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा खान की ख्वाहिश की वो कपूर खानदान की नई पौध रणबीर कपूर के साथ ठुमके लगाये। मलाइका बॉलीवुड के भावी अमिताभ कहे जानेवाले रणबीर कपूर के डांस की कायल हैं। मलाइका ने एक साक्षात्कार में कहा कि वे रणबीर के साथ ठुमके लगाना चाहती हैं।
पढ़े : मलाइका की 6 करोड़ की चोली
मलाइका ने कहा कि मुझे रणबीर का नृत्य बहुत अच्छा लगता है। मैं उसके साथ 'डांसिंग स्टेप्स" की जुगलबंदी करना चाहूंगी। आपको बता दें कि मलाइका इन दिनों मुन्नी की बदनामी से बेहद चर्चित हैं, इस गाने से अभी से ही सबके दिल को जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications