राहुल गांधी की दीवानी है दिया
बालीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपने दिल की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी बहुत अच्छे लगते है।
इंदौर में बुधवार को एक कार्यक्रम में दिया मिर्जा ने इसका खुलासा किया। पत्रकारों ने जब उनसे राहुल के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने बगैर पल गंवाए कह दिया, "मैं उनको पसंद करती हूं।" उन्होंने राहुल की कई खुबियां भी बताई।
दिया मिर्जा ने कहा कि राहुल में लोगों को प्रभावित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "उन्हें देखकर लगता है कि वह जो भी कहते हैं दिल से कहते हैं और जो करते हैं दिल से करते हैं। उनके विचारों में स्पष्टता है।"


Click it and Unblock the Notifications