'मुझे पता है कि मीडिया कैसे काम करता है'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें पता है कि टेलीविजन चैनलों में किस प्रकार काम होता है। वह आगामी फिल्म 'रण' में एक बड़े मीडिया घराने के मालिक का किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि कई वर्ष पहले उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका में उपग्रह टेलीविजन शुरू किया था, जिस वजह से उन्हें चैनलों की कार्यप्रणाली के संबंध में कुछ जानकारियां है।
अमिताभ ने कहा, "हमने एशियन टेलीविजन के नाम से चैनल शुरू किया था। सेटेलाइट चैनलों के शुरू होने से पहले ही हमने यह काम शुरू किया था। इस वजह से मुझे पता है कि यह कैसे काम करता है। " अमिताभ ने कहा, "लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब मीडिया एक बड़ा उद्योग बन गया है। अब चैनलों की कार्यप्रणाली जटिल बन गई है और इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। "अमिताभ की 'टीवी एशिया' को बाद में जी नेटवर्क ने लिया था।
अमिताभ की आगामी फिल्म 'रण' 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications