..................... I know how to forgive but I don't forget said Aishwarya Rai - Hindi Filmibeat

#Shock: मैंने उनकी गलती माफ कर दी है पर मैं भूली कुछ भी नहीं हूं - ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर बॉलीवुड में नकली कह दिया जाता है। तो कभी कभी उन्हें घमंडी और एटीट्यूड वाली भी कहा जाता है। लेकिन एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिल की सारी बातें निकाल दी थीं।

बॉलीवुड में पुरानी बातें और पुराने इंटरव्यू हर किसी को काफी पसंद आते हैं क्योंकि ये हमेशा कुछ धुंधली यादें वापस ले आते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का इतिहास उठाया जाए तो काफी कुछ मिलेगा जो कंट्रोवर्शियल है।

लोगों ने उन्हें घमंडी कहा, नकली कहा, प्लास्टिक कहा पर वो हर बार और ज़्यादा विश्वास के साथ सबके सामने आती कि वो जैसी हैं सही हैं। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिमी ग्रेवाल को एक इंटरव्यू दिया।

i-know-how-forgive-but-i-don-t-forget-said-aishwarya-rai

इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल खोलकर हर बारे में बात की। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ तक पर।

बॉलीवुड के पुराने पन्ने पलटे जाएं तो सबसे कंट्रोवर्शियल बातें सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप से निकलकर आती हैं। जब तक दोनों बॉलीवुड के पावर कपल थे सब बढ़िया था लेकिन इनके ब्रेकअप ने बहुत लोगों की मुश्किल बढ़ा दी थी।
[ऐश्वर्या के पापा मेरे बारे में बिल्कुल ठीक सोचते थे...गलती मेरी है - सलमान खान]

उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीती ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना।

और सबका साइड ज़ाहिर था - सलमान! इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ। काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड में दोस्त बनाए ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X