अभिषेक को भूल नहीं पाई है राखी
टीवी पर अपने लिए वर चुनने वाली राखी सावंत को अभी भी अपने पुराने प्रेमी अभिषेक अवस्थी की याद सताती है। उनका कहना है कि अभिषेक ने भले ही उन्हें भुला दिया हो लेकिन वे अभी तक नहीं भूली है इसीलिए इस सदमें से निकलने के लिए अपनी शादी टाल दी है।
इसके अलावा राखी अपने वर एलेस परूजनवाला के साथ थोड़ी दूरी महसूस करतीं है। इसकी वजह है कि एलेस अंग्रेजी में बात करतें है जो राखी के लिए संभव नहीं है वही राखी को एलेस के पिछले प्रेम संबधों को लेकर परेशानी हो रही है। ऐसा सुनने में आया है कि एलेस के पिछले कई अफेयर रहें है लेकिन सभी एक साल से ज्यादा समय तक नहीं चले है।
एलेस ने एक बार राखी को कहा भी था कि वे महिलाओं से जल्दी ही उकता जाते है। इसलिए भी राखी को डर लगता है कि कहीं शादी के बाद एलेस उन्हें छोड़ न दें। फिलहाल दोनों एक और रियलिटी शो में भाग लेने जा रहें है जिसमें उन्हें कई सारे काम करने होंगे। दोनों को एक महीने के लिए एक बंद कमरे में रखा जाएगा। अब देखना है कि एक महीने तक साथ रहने में दोनों के रिश्ते में कितना फर्क आता है।


Click it and Unblock the Notifications