''ऋतिक रोशन की कृष 4.. मुझे अब तक ऑफर भी नहीं हुई है....''
अनुष्का शर्मा ने कहा कि मुझे अब तक ऋतिक रोशन की कृष 4 का ऑफर नहीं मिला है। लेकिन मैं पर्दे पर सुपरवुमैन का किरदार जरूर निभाना चाहूंगी।
यह कहना है बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। अनुष्का ने कहा कि कृष 4 से कई बार मेरा नाम जोड़ा जा रहा है, जबकि फिल्म मुझे अब तक ऑफर भी नहीं की गई है। फिर यदि किसी और को फाइनल कर लिया जाएगा, तो खबरें आएगीं कि फलां एक्ट्रेस ने अनुष्का को पीछे कर दिया।
9 दिन.. 9 कारण.. क्यों देंखे ऋतिक रोशन की दमदार फिल्म 'काबिल'!
अनुष्का ने साथ ही साथ सुपरवुमैन वाली फिल्में करने पर उत्साह दिखाया है। उन्होंने कहा कि सुपरवुमैन फिल्में जबर्दस्त बनेंगी, यदि उन्हें अच्छे से कहानी में बुना जाए। मैं ऐसे रोल जरूर करना चाहूंगी। लेकिन कृष 4 मुझे ऑफर नहीं किया गया है।

बहरहाल, कृष 4 से सिर्फ अनुष्का ही नहीं, बल्कि कई एक्ट्रेसस का नाम जुड़ चुका है। कारण यह भी कि राकेश रोशन ने बयान दिया था कि कृष 4 में कोई ए लिस्ट एक्ट्रेस होगी, यह पक्का है।
यहां जानें ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications