परेश को नहीं बनना निर्देशक

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह पहले एक सफल टेलीविजन निर्माता भी रह चुके हैं। इसके बावजूद परेश निर्देशन के क्षेत्र में जाने का कोई इरादा नहीं रखते। परेश का फिलहाल किसी फिल्म या धारावाहिक के निर्देशन का कोई इरादा नहीं है। परेश कहते हैं "मेरी निर्देशन की कोई ख्वाहिश नहीं है। मैं अभिनय और निर्माण कार्य से खुश हूं।"
उनसठ वर्ष के परेश ने 1984 में फिल्म 'होली" से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह एक सफल टेलीविजन निर्माता भी रहे हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस 'प्ले टाइम्स क्रीएशन्स" के तहत 'तीन बहूरानियां", 'मैं ऐसी क्यों हूं" और 'लागी तुझसे लगन" जैसे धारावाहिक बनाए हैं।
फिल्म 'पा" की सफलता के बाद वह अपनी नई फिल्मों के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। 'पा" में उन्होंने अमिताभ बच्चन के किरदार ऑरो के दादा की भूमिका की है। उनकी आगामी फिल्मों में 'रोड टू संगम" और 'रण" 29 जनवरी को प्रदर्शित होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications