कंगना रनाउत के नये हथकंडे
गुड़गांव। ये बात किसी फिल्मी निर्देशक ने नहीं कही बल्कि खुद कंगना कह रही हैं कि वह अब लापरवाही छोड़ कर डिसिप्लिन्ड हो गयी हैं। कंगना रनाउत ने 4 साल पहले फिल्म गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हिमाचल के एक छोटे शहर से मुंबई की फिल्मी दुनिया में आने वाली रनाउत को उनकी यादगार भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है।
रनाउत ने फिल्म इंडस्ट्री में 17 साल की उम्र में कदम रखा था। कंगना ने अब तक बहुत अधिक फिल्में नहीं की हैं साथ ही उन पर अब टाइप्ड भूमिकाएं करने का ढप्पा भी लग चुका है। खैर कंगना इस बात को लेकर सजग हो चुकी हैं और अब अपनी भूमिकाओं में विविधता तलाश रही हैं।
पिछले कुछ समय से उनका करियर ढलान पर है, इससे कंगना का परेशान होना स्वाभाविक है। शायद इसीलिए अब उन्होने खुद पर मेहनत शुरू कर दी है। क्योंकि अपनी पहली फिल्म से सफलता का जो स्वाद उन्होने चखा था उससे अपने ऊपर थोड़ा गुमान होना स्वाभाविक था। काइट्स और वंस अपॉन अ टाइम में दमदार भूमिकाओं के बावजूद उनका चर्चा में ना आना आजकल उनके लिए परेशानी का सबब है, शायद इसीलिए अब वो पब्लिसिटी के दूसरे हथकंडे आजमा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
