मैं बुढा गया हूं: डॉ शाहरूख खान
ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय से मानद उपाधि मिलने के बाद शाहरूख खान खुश नही है। मतलब ये कि उपाधि मिलने से तो खुश है लेकिन जब उन्हें डॉक्टर कहकर पुकारा जा रहा है तो उन्हें अपने बड़े होने का अहसास हो रहा है उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे वे अपनी उम्र से काफी बड़े हो गए है।
उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए उपाधि दी गई है। इस अवसर पर उनकी पत्नी गौरी खान उनके साथ थीं। शाहरूख की इच्छा थी कि अगर उनके माता पिता इस अवसर पर होते तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती।
फिलहाल शाहरूख गौरी और बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ छुट्टियां बिता रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











