शाहिद ने तोड़ी चुप्पी
इतने दिन चुप रहने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने आखिर अपनी खामोशी तोड़ ही दी। शाहिद ने फिल्म 'चांस पे डांस' के फिल्मकार केन घोष के साथ अपने कथित मतभेदों पर विराम लगाने का निर्णय लिया है। अभिनेता का कहना है कि फिल्म 'चांस पे डांस" की शूटिंग के दौरान उनका घोष के साथ कोई तनाव वहीं था।
शाहिद ने कहा कि काम के दौरान किसी के भी साथ तर्क या बहस की संभावना हो सकती है। लेकिन इस तरह के प्रसंगों को झगड़े या लड़ाई का नाम देना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि जब भी कोई सृजनात्मक काम होता है तो उस पर लोगों के अलग-अलग दृष्टिकोण होते हैं और इन्हीं को लेकर कुछ तर्क होते हैं।
शाहिद के मुताबिक किसी भी अन्य फिल्मकार की अपेक्षा केन घोष के साथ वह अधिक सहज रहते हैं। शाहिद कहते हैं कि उन्हे सेट पर सितारों जैसा व्यवहार पसंद नहीं है। यूटीवी मोशन पिक्चर्स के निर्माण में बनी फिल्म 'चांस पे डांस" में शाहिद की सह अभिनेत्री जेनीलिया डिसूजा हैं। यह फिल्म 15 जनवरी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications