जीनत नहीं बनेंगी 'बेचारी मां'

जीनत का कहना है कि वह अपनी उम्र के मुताबिक ही भूमिकाएं करना चाहती हैं। इसके लिए जीनत किसी बड़े बैनर या वड़े फिल्मकार के साथ ही काम करना चाहती हों ऐसा नहीं है, जीनत के मुताबिक, "मैं ऐसे किसी भी अच्छे फिल्मकार के साथ काम करना चाहती हूं जो मुझे अच्छी भूमिकाएं दे। मैं अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहती हूं।"
जीनत इन दिनों संजय शर्मा की फिल्म 'दुन्नो वाई.. जाने क्यों' सहित कुछ फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं कुछ फिल्मों में काम कर रही हूं लेकिन इन फिल्मों के तायार होने के बाद ही इन पर बात करना सही होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications