आखिर क्यों करीना 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्में नहीं कर सकती?
सबको पता है कि सिल्क स्मिता की जीवनी पर बनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' एक इमोशनल दर्द भरी कहानी थी जिसे कि पर्द पर जीने के लिए विद्या को ऊलाला गर्ल बनना पड़ा था। फिल्म में एक्सपोज के अलावा भी बहुत कुछ था लेकिन करीना की बातों से तो लगता है कि उनकी नजर में फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' एक डर्टी पिक्चर थी। जबकि गौर फरमाया जाये तो पर्दे पर अश्लीलता परोसने में करीना भी पीछे नहीं रही हैं।
करीना कपूर की कातिल अदाएं
लिपलॉक हो या इंटिमेट सींस, बिकनी पहनना हो या फिर हॉट आयटम नंबर करना हो, करीना ने वो सब कुछ किया है जो कि आजकल की न्यूकमर करती हैं तो ऐसे में विद्या और विद्या के नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का नाम लेकर क्या खुद को विद्या से ज्यादा साफ सुथरा साबित करना चाहती हैं।
कहीं विद्या से करीना को जलन तो नहीं हो रही हैं जो वो इस तरह की बेतूकी बातें कर रही हैं, क्योंकि भले ही उन्होंने सैफ अली खान से शादी करके खुद को बॉलीवुड की चौथी खान साबित किया है लेकिन अपने दम पर फिल्मों को हिट करवाकर विद्या लोगों की नजर में चौथी खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












