अमिताभ से प्रतिस्पर्धा नहीं करते अभिषेक
नेशनल बिंगो नाइट के एंकर के बतौर अपनी टेलीविजन पारी शुरू करने जा रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन के आजकल चर्चे हैं। जाहिर है अगर बात जूनियर बी के किसी नये काम की हो रही है, तो उसमे बिग बी का नाम तो आएगा ही आएगा। अभिषेक के अभिनय की दुनिया में कदम रशने के साथ ही उनकी अपने पिता से तुलना शुरू हो गयी थी।
ज्यादातर सेलेब्रिटीज के बच्चे अपनी तुलना अपने मां-बाप से किया जाना पसंद नहीं करते। लेकिन अभि भैया तो अमिताभ जी के सुपुत्र हैं। अभिषेक अभिनय के मामले में भले ही अपने पिता से पीछे हों पर एक स्टार पुत्र होने के नाते व्यवहारिकता के मामले में उनसे एक कदम आगे ही रहते हैं।
अपनी तुलना पिता से किये जाने पर वह कहते हैं कि एक कलाकार के तौर पर अगर उनकी तुलना अमिताभ से की जाती है तो यह उनके लिए सम्मान की बात है लेकिन एक पुत्र की प्रतिस्पर्धा अपने पिता से कतई नहीं हो सकती।
वह कहते हैं कि अमिताभ ने टेलीविजन पर एक इतिहास कायम किया है और मेरे लिए उनसे बेहतर काम करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते हैं। अभिषेक मनोरंजन चैनल कलर्स पर 23 जनवरी से शुरू होने वाले शो 'नेशनल बिंगो नाइट' के प्रस्तोता होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications