ग्लैमरस भूमिकाएं ही करेंगी सयाली
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत ने कहा है कि वह फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकांए ही निभाना चाहती है। वैसे वे हर तरह के रोल करने के लिए तैयार है।
भगत ने कहा, "इस समय ऐसी कोई भी भूमिका नहीं है, जिसे मैं नहीं निभा सकती हूं। मैं कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती। मैं हर तरह के किरदारों को पर्दे पर निभा सकती हूं।"
भगत ने कहा, "मैं बहुमुखी प्रतिभा वाली कलाकार बनना चाहती हूं। मैं रचनात्मक कला को नए आयाम में ढालना चाहती हूं, इसके लिए मुझे ग्लैमर से पूर्ण भूमिकाओं को निभाने में भी परेशानी नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications