ऋतिक: मुझमे आमिर, शाहरुख जैसी योग्यता नहीं

रितिक की छवि एक विनम्र अभिनेता की है। उनमे बेवजह का गुरूर या सफलता का नशा कभी नहीं देखा गया। इंडस्ट्री में आने से लेकर अब तर उनका ये स्वभाव बिल्कुल नहीं बदला। वह बड़ी बेबाकी से कहते हैं कि उन्हे आमिर खान और शाहरुख खान की तरह फिल्म की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित चीजों की नॉलेज नहीं है। रितिक का मानना है कि वह इस मामले में अभी कच्चे हैं।
वह खुद को अभी एक अभिनेता मानता हैं जो सच भी है। रितिक कहते हैं कि वह अभी सीख रहे हैं। काइट्स 21 मई को 60 से अधिक देशों में प्रदर्शित होगी। यह एक भारतीय डांस टीचर के एक लातिन महिला से प्रेम की कहानी है। फिल्म में दोनों की मुश्किल यह है कि वे दोनों ही एक-दूसरे की भाषा नहीं समझ पाते हैं। फिल्म हिंदी व अंग्रेजी में बनाई गई है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मेक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी और कंगना रणावत ने भी अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications