कैटरीना की खूबसूरती की कायल जरीन

By Staff

बॉलीवुड में कैटरीना की कॉपी कही जाने वाली नवोदित अभिनेत्री फिल्म 'वीर' में पहली वार दर्शकों के सामने आने वाली हैं। खबर थी कि सलमान ने जरीन को 'वीर' में इसलिए लिया क्योंकि वह कैटरीना जैसी अभिनेत्री चाहते थे। सलमान ने कैट जैसी दिखने वाली जरीन को 'वीर' के लिए चुना और उन्हे थोड़ा मोटा होने के लिए कहा। खैर अब अगर आप जरीन को देखें तो ये कहना मुश्किल है कि वह कैट जैसी छरहरी काया वाली सुंदरी से मिलती है। लेकिन अभी भी जरीन की मुस्कान कैट की याद दिलाती है।

जरीन खुद कैट की सुंदरता पर फिदा हैं। जरीन खान का मानना है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ इतनी खूबसूरत हैं कि उनके चेहरे से नजर नहीं हटती। जरीन के मुताबिक "कैटरीना बहुत खूबसूरत हैं। उनसे मेरी तुलना मेरी प्रशंसा है। मैं मानती हूं कि वह बहुत खूबसूरत हैं। जब मेरी उनसे तुलना की जाती है तो मैं अभिभूत हो जाती हूं। मैं उनसे एक-दो बार मिली भी हूं और वह इतनी खूबसूरत हैं कि मैं भी उनके चेहरे से नजर नहीं हटा पाती।"

लेकिन जरीन खुद को इतना सुंदर नहीं मानतीं। वह कहती हैं ,"मैं अक्सर आईना में देख कर उनसे तुलना करती हूं लेकिन हमारे बीच कोई समानता नजर नहीं आती।" वैसे वॉलीवुड में अभिनेत्रियां एक -दूसरे की खूबसूरती की तारीफ नहीं किया करतीं। अगर जरीन इतनी बेबाकी से कैट को सुंदर कह रहीं हैं तो इसकी कोई खास वजह जरूर होगी। लगता है जरीन बॉलीवुड में लंबे समय तक टिकना चाहती हैं। तभी तो अभी से बॉलीवुड रिलेशंस मेंटेन कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X