Oppss.. प्रियंका चोपड़ा पर करीना कपूर ये क्या कहा.. हैरान रह जाएंगे!
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच कोई खास दोस्ती नहीं है.. यह तो सभी जानते हैं। लिहाजा, ऐसे में करीना कपूर का एक बयान हमें हैरान कर गया। दरअसल, करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा की दिल खोलकर तारीफ की है और कहा- जो प्रियंका ने किया है, वह मैं कभी नहीं कर सकती।

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर से हॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं दुनिया पर नहीं जीतना चाहती। जो प्रियंका ने किया है.. वह मैं कभी नहीं कर सकती।
''सलमान खान को छोड़कर भी.. इस देश में कई अहम मुद्दे हैं....''
करीना कपूर ने कहा, लाइफ में मेरी प्राथमिकताएं अलग हैं। मुझे लगता है कि प्रियंका ने जो कुछ भी किया है, वह अदभुत है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। मैं एक कामकाजी शादीशुदा महिला बनना चाहती हूं। मेरी जिम्मेदारियां उनसे कहीं अलग हैं। मेरे पति हैं, मैं अपना परिवार चाहती हूं।
OUCH.. सलमान खान ने प्रियंका- दीपिका का उड़ाया मजाक.. सबके सामने!
करीना ने सीधे सीधे कहा कि मैं यहां सबकुछ छोड़कर लॉस एंजिलिस नहीं जा सकती। मैं ऐसी नहीं हूं। ये एक्ट्रेसस जिस तरह का काम कर रही हैं, उसके लिए आपके पास बहुत अधिक पाने की ललक और उन्हें उतनी ही खूबसूरती से अंजाम देने के लिए डेडिकेशन होना चाहिए।
या शायद मैं आलसी भी हूं। मैं दुनिया को जीतना नहीं चाहती, लेकिन मुझे मेरे बलबूते मिली छोटी सी जगह से भी कोई गुरेज नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications

