दीवानी हो गई हैं कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आजकल किसी की इतनी दीवानी हो गई हैं कि दिन रात उसी के बारे में सोचती रहती हैं। अगर आप सलमान खान के बारे में सोच रहे हैं तो यह गलत है। दरअसल कैटरीना का दिल 'ट्वालाइट' अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन पर आ गया है और वह उनसे इस कदर प्रभावित हैं कि वह हर वक्त उन्हीं के बारे में सोचती रहती हैं। कैटरीना उनसे लंदन में मिलने की भी योजना बना रही हैं।
कैटरीना ने बताया, "आप नहीं समझ सकते। मेरे लिए यह एक तरह का जुनून है। मैं अपने जहन से रॉबर्ट पैटिनसन को नहीं निकाल पाती।..मैंने आज तक किसी पुरुष के बारे में इस तरह से नहीं सोचा था।"
कैटरीना ने बताया, "मैंने चारों किताबें-ट्वालाइट, न्यू मून, एक्लिप्स और ब्रेकिंग डॉन खरीदी हैं। मैं उन्हें पढ़े बिना रह नहीं सकी। पिछले एक सप्ताह से मैं सबसे चर्चित पिशाच एडवर्ड कुलेन की गतिविधियों से रूबरु हो रही हूं। मैंने चार दिन से भी कम समय में ट्वाइलट श्रृंखला की तीन किताबें पढ़ डाली। अब मैं चौथी पुस्तक पढ़ रही हूं।"
मिलने की तैयारी
अब अभिनेत्री एडवर्ड कुलेन की भूमिका निभाने वाले पैटिनसन से मुलाकात की योजना बना रही हैं। अभिनेत्री के प्रतिनिधि इन दिनों हॉलीवुड अभिनेता के संपर्क में हैं।
कैटरीना कहा, "जाहिर है अब मैं उनका ध्यान आकृष्ट करने के लिए उनकी खिड़की के नीचे तो खड़ी नहीं हो सकती। हां, यह बैठक औपचारिक होगी। उनका कहना है कि वह अकेले हैं, लेकिन मुझे उन पर यकीन नहीं।" पैटिनसन ने हाल ही में क्रिस्टीन स्टीवर्ट के साथ वक्त बिताने से इंकार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications