सच्चे जीवन साथी की तलाश में राखी
अभिनेत्री राखी सावंत का कहना है कि वह टीवी शो राखी का स्वयंवर में ईमानदारी से अपने जीवन साथी की तलाश रही हैं।
मनोरंजन चैनल 'एनडीटीवी इमैजिन' पर इन दिनों 'राखी का स्वयंवर' नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है कि जिसमें 16 प्रतियोगी अपनी योग्यता राखी के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। राखी के मुताबिक वह इस शो के विजेता से विवाह रचाएंगी।
राखी ने कहा, "यह कार्यक्रम कोई लोकप्रियता के लिए नहीं है। मैं इतना कह सकती हूं कि ईमानदारी से ऐसा जीवन साथी तलाश रही हूं जिसके साथ मैं पूरी जिंदगी बिता सकूं।"
उनका कहना है, "किसी भी लड़की की तरह मैं भी चाहती हूं कि मेरा पति खूबसूरत हो। वह ऐसा हो जो मुझसे बुहत प्यार करे और सुख-दुख हर समय मेरा साथ दे। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications