..................... I am still young: Anil Kapoor | अभी तो मैं जवान हूं.. - Hindi Filmibeat

अभी तो मैं जवान हूं..

By Staff

Anil Kapoor
अनिल कपूर के साथ के स्टार जहां या तो रिटायरमेंट ले लिये हैं या हीरो हीरोइन के बाप की भूमिकायें करने लगे हैं, वहीं अनिल कपूर अभी भी अपने को जवान ही समझ रहे हैं।

हालांकि उनकी बेटी सोनम कपूर तक हीरोइन बनकर आ चुकी है लेकिन इससे अनिल कपूर को कोई असर नहीं पडता है। वे किसी भी हाल में फिल्म में किसी के बाप बनने को तैयार नहीं है।

फिल्म 'किडनेप' में पहले मिनिषा लांबा के बाप की भूमिका के लिये अनिल कपूर का चयन किया जा रहा था। लेकिन जैसे ही अनिल कपूर को यह पता चला उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

लेकिन संजय दत्त को यह भूमिका इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके लिये तुरंत स्वीकृति दे दी। कहना न होगा कि इसमें संजय के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।

लेकिन अनिल कपूर का कहना है कि वह अभी इतना बूढा नहीं हुआ है कि बाप की भूमिका करे। मिनिषा जैसी हीरोइन उसकी नायिका तो बन सकती है, बेटी नहीं।

वैसे वे पांच साल के बाद ही किसी हीरोइन के बाप बनने की भूमिका के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन यदि कोई निर्माता व निर्देशक उन्हें सोनम का बाप बनाना चाहे तो वे बनेंगे कि नहीं..?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X