अपने मुंह मिया मिट्ठू बनीं विपाशा बासु

यह बात बिपाशा ने एक पत्रिका के लोकार्पण पर उपस्थित पत्रकारों से कही। वह बोलीं कि "यदि आप मेरे पिछले कुछ वर्षो पर नजर डालें तो आप जानेंगे कि मुझमें काफी होशियारी है।"
उन्होंने कहा, " बॉलीवुड में बिना किसी की मदद के बतौर कलाकार काम करना और बाहर से आकर फिल्मोद्योग में अपनी जगह बनाना बेहद मुश्किल है।" बिपाशा ने कहा, "मैं सोचती हूं कि यदि मैं चतुर और बुद्धिमान न होती तो आज 'मेरी क्लेरी' (मैगजीन) के आवरण पृष्ठ पर और यहां मैं बिपाशा बसु के रूप में न होती। यह बहुत महत्वपूर्ण हैं कि आप चतुर हों और आपका एक व्यक्तित्व हो।"
इसके अलावा उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए भी सलाह दी। बिपाशा ने कहा कि धूप में निकलते समय कॉटन परिधान पहनें और गर्मियों में शरीर में जल की कमी न हो इसलिए पानी और जूस खूब पीएं। विपाशा ने खुल कर नहीं कहा लेकिन शायद वह ये टिप्स देकर जताना चाहती थीं कि उनके खूबसूरत शरीर का उनकी सक्सेज में कितना बड़ा हाथ है।


Click it and Unblock the Notifications