मुझे बाइक की सवारी से डर लगता है: करीना कपूर

करीना का कहना है कि वो बाइक की सवारी से बहुत डरती हैं लेकिन उन्होंने अक्षय के साथ 'कमबख्त इश्क' में इस तरह का सीन दिया है और वो तेजी से चलती बाइक पर खड़ी भी हुई हैं। उन्हें ऐसा करने में काफी मजा आया था।"
बेबो ने अपनी आने वाली फिल्म 'एजेंट विनोद' में सैफ से साथ एक बाइक स्टंट दिया है। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में प्रदर्शित होगी।
इस साल करीना की दो फिल्में सलमान खान के साथ 'बॉडीगार्ड' और शाहरुख खान के साथ 'रॉ वन' रिलीज हुईं। साल 2012 में उनकी 'एजेंट विनोद' के अलावा रीमा कागती के निर्देशन में बनी 'तलाश' और मधुर भंडारकर की 'हीरोईन' भी प्रदर्शित होंगी। नए साल में करीना, सैफ के साथ शादी करने की भी योजना बना रही हैं। लगता है आने वाला साल करीना के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications