पापा धर्मेंद्र के डर से आज भी कांपते हैं सनी देओल

By Jaya Nigam

नई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में अभिनेता सन्नी देओल, बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेद्र बड़े पर्दे पर एक-दूसरे के साथ दोस्ताना अंदाज में नजर आएंगे। 54 वर्षीय सन्नी कहते हैं कि वह वास्तविक जीवन में अपने पिता से बहुत डरते हैं। सन्नी ने 'दामिनी', 'चालबाज' और 'गदर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

सनी देओल के बेटा भी सीख रहा हैं एक्टिंग

सन्नी ने बताया, "हमने फिल्म में जिस तरह के किरदार किए हैं वास्तविक जीवन में हम वैसे बिल्कुल नहीं हैं। हम वास्तविक जीवन में अपने पिता के साथ कभी भी इस तरह का व्यवहार नहीं करते। मैं तो उनसे डरता हूं। यदि वह एक कमरे में बैठे हों तो मैं दूसरे कमरे में चला जाऊंगा लेकिन जब हम साथ में अभिनय कर रहे थे तो सब कुछ एकदम अलग था क्योंकि हम उन किरदारों को जी रहे थे।"

सन्नी धर्मेद्र से डरते जरूर हैं लेकिन उन्हें उनके साथ अभिनय करने में जरा भी घबराहट नहीं हुई। वह कहते हैं, "हम सब साथ रहते हैं। इसलिए मेरे दिमाग में यह नहीं आया कि वह बहुत बड़े अभिनेता हैं इसलिए मैं उनके साथ काम करने में सहज था। यदि उनकी जगह कोई और ऐसा अभिनेता होता जिसके बारे में मुझे बहुत जानकारी नहीं होती तो मुझे घबराहट हो सकती थी लेकिन इस स्थिति में ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।"

धर्मेद्र, सन्नी और बॉबी इससे पहले भी 'अपने' में साथ में काम कर चुके हैं। वैसे सन्नी कहते हैं कि 'यमला पगला दीवाना' अलग तरह की और ज्यादा मनोरंजक फिल्म है। सन्नी ने कहा, " 'अपने' एक भावनात्मक फिल्म थी जिसमें पारिवारिक बंधनों को पेश किया गया था और जिसने लोगों को रुलाया था। इसलिए हमने तय किया था कि हमारी अगली फिल्म लोगों का खूब मनोरंजन करेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X