'युवराज के सा‍थ रोमांस नहीं कर रहीं हूं'

By Staff

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने क्रिकेटर युवराज सिंह नेस के साथ किसी भी तरह के अफेयर से इंकार किया है। उनका कहना है क्रिकेट मैच के दौरान खींची गई हमारी तस्‍वीरों के गलत अर्थ लगाए जा रहें है।

प्रीति ने कहा कि मेरी और युवराज की तस्वीरें गलत तरीके से प्रस्तुत की गई हैं। मैच की सफलता के बाद मैं और यूवी खुश होकर एक दूसरे के गले मिल रहे थे। जोकि साधारण सी बात है। बस इतनी सी बात को राई का पहाड़ बनाकर पेश किया गया।

युवराज मेरी टीम के कप्तान थे जिसकी वजह से हम लोगों को एक साथ रहना पड़ता था, पर इसका मतलब ये तो नहीं की मेरा युवी के साथ रोमांस है।

देखा जाये तो मैं कितने ही अभिनेताओं के साथ काम करती हूं। तो सभी को तो मैं अपना प्रेमी नहीं बना सकती न। युवराज सिर्फ मेरा दोस्त है।

खबर है कि नेस वाडिया से अलगाव के बाद प्रीति थोडा़ उदास हो गई थी जिसकी वजह से वह थोडे़ दिनों के लिए छुट्टी मनाने चली गई थी। पर अब वह लौट आई हैं और फिर से अपने कैरियर के विषय में सोच रही हैं। देखना यह है कि क्या प्रीति अपनी वही जगह फिल्म इंडस्ट्री में बना पायेंगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X