..................... I’m not marrying, now: Rakhi Sawant | मैं अभी शादी नहीं कर रहीं हूं: राखी सावंत - Hindi Filmibeat

मैं अभी शादी नहीं कर रहीं हूं: राखी सावंत

By Staff

आखिरकार राखी सावंत ने अपने दिल की बात कह ही दी कि वे अभी शादी करने नहीं जा रहीं है। एक साक्षात्‍कार में राखी से जब पूछा गया कि आगामी 2 अगस्‍त को राखी किससे शादी करने वाली है। तो उनका कहना था कि तीन बचे प्रतिभागियों में से एक के साथ सगाई तो जरूर करेंगी लेकिन उसके साथ असली जिंदगी में डेटिंग पर जाएंगी क्‍योंकि अभी तक तो सभी के साथ कैमरे के सामने डेटिंग कर रही थी।

यानि की सगाई करने के बाद शादी तोड़ भी सकती है। जब उनसे यह पूछा गया कि फिर उन्‍होने स्‍वयंवर क्‍यों रचाया? इस पर उनका कहना था कि वे भारतीय परंपरा का निर्वाह कर रहीं है। भारतीय पुराण में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे। रामायण में सीता का भी स्‍वयंवर हुआ था। वे स्‍वयंवर का सम्‍मान करती है और शो से दगा नहीं करने वाली है लेकिन शादी करने से पहले खुद के स्‍तर पर जांच परख करना चाहतीं है।

जब उनसे पूछा गया कि वे एलेस से शादी करने के बारें मे क्‍या सोचती है? तो राखी का जवाब था कि उनके दिमाग में कब क्‍या चलता है कोई नहीं जान सकता है। एलेस काफी शांत स्‍वभाव के है बाकी दूसरे प्रतिभागी भी अच्‍छे है। उनका असली हीरो तो जीसस है वही तय करेगा कि वे किससे शादी करने वाली हैं।

तो अब तो 2 अगस्‍त को ही पता चल पाएगा कि आखिर राखी क्‍या करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X