जॉन के चलते बिपाशा शादी नहीं कर रही?
बिपाशा बसु ने अपनी आने वाली फिल्म आत्मा के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में वो एक पांच साल की बच्ची की मां का रोल निभा रही हैं। जो यह साबित करता है कि हॉट बेब बिपाशा बसु की उम्र रीयल लाईफ में एक छोटे से बच्चे की मां बनने वाली हो गयी है इसलिए लोग उनसे अब शादी के बारे में सवाल करने लगे हैं। जिसके बारे में बिपाशा ने कहा कि वो शादी जैसे बड़े और गंभीर रिश्ते के लिए अभी तैयार नहीं हैं। किसी व्यक्ति के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लेने के लिए अभी वो मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं इसलिए अभी वो एकाकी जीवन में ही खुश हैं और शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं।
बिपाशा तो यह बात कहकर चली गयीं लेकिन फिल्मी पंडितों ने इस बयान पर खुसर-फुसर शुरू कर दी हैं। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि पूरे नौ साल तक जॉन अब्राहम को शिद्दत से चाहने वाली बिपाशा बसु के दिल में आज भी शायद जॉन अब्राहम के लिए कोमल भावनाएं जो कि उन्हें शादी के बारे में सोचने से दूर कर रहा है। भले ही बिप्श और जॉन किसी कारणवश आज दूर हों लेकिन कभी बेहद करीब थे।
अक्सर मर्दों के लिए पुराने रिश्तों को भूलकर नये रिलेशन बनाना आसान होता है लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती हैं। वो किसी भी रिश्ते से पूरी तरह अलग नहीं हो पाती हैं। इसलिए बिपाशा भी शायद नये रिश्तों के बारे में सोच नहीं पा रही हैं।
वो अभी भी कहीं ना कहीं जॉन का इंतजार कर रही हैं। बिपाशा शादी के बारे में उस दिन फैसला ले लेंगी जिस दिन जॉन शादी कर लेंगे। क्योंकि जॉन तो इन दिनों एचआर प्रिया के प्यार में गिरफ्त हैं और अगले दो साल बाद शादी का ऐलान कर चुके हैं। इसलिए जिस दिन जॉन शादी कर लेंगे उसी दिन बिपाशा भी अपनी शादी का ऐलान कर देंगी।
मालूम हो कि शादी ना करने वाली बात बिपाशा ने अर्जुन टीवी शो में अपनी आने वाली फिल्म आत्मा के प्रमोशन के दौरान कही। फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए बिपाशा ने कहा कि यह एक बेहतरीन पटकथा है जिसे पढकर मुझे बहुत अच्छा लगा और उम्मीद करती हूं कि लोग भी इसे जरूर पसंद करेंगे।लेकिन चूंकि कहानी संस्पेंस से भरी हुई है इसलिए मैं फिल्म की स्टोरी अभी शेयर नहीं कर सकती हूं। फिल्म के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। फिल्म 22 मार्च का रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक सुवर्ण वर्मा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
