मै खूबसूरत नहीं हूं: शिल्‍पा शेटटी

उनके अनुसार बचपन में वे अच्छी नहीं लगती थी। खुबसूरत दिखने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।
शिल्पा ने समाचार पत्र 'डेली मेल' को साक्षात्कार के दौरान कहा कि अपनी उम्र को लेकर वे कभी भी तनाव में नहीं रहतीं। उम्र के बढने को वो एक सामान्य प्रकिया मानती है।
लंदन के उद्योगपति राज कुंदरा से अपने रिश्तों को लेकर शिल्पा ने माना कि ईश्वर ने चाहा तो हम जल्दी ही विवाह करेंगे। 'बिग ब्रदर' शो के दौरान जेड गुडी के साथ उठे विवाद ने शिल्पा को अंतरराष्ट्रिय ख्याति दिलायी है।
शिल्पा कहती हैं कि किसी से नफरत करने के लिए यह जीवन बहुत ही छोटा है इसलिए जेड से अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications