..................... I am not an orthodox: Urmila | मैं अंधविश्वासी नही हूं: उर्मिला मातोंडकर - Hindi Filmibeat

मैं अंधविश्वासी नही हूं: उर्मिला मातोंडकर

By Staff

Urmila Matondkar
फिल्म रंगीला में अपनी जवानी के जलवे दिखाकर धूम मचाने वाली उर्मिला मातोंडकर के सितारे आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसके साथ की कई अभिनेत्रिया जहां अभी तक हिट हैं, वहीं उर्मिला कुछ खास कारनामा नहीं कर पा रही है।

राम गोपाल वर्मा के साथ भी उसके संबंध अब उतने मधुर नहीं रह गये हैं। रामू ने शुरु में उर्मिला का काफी सहयोग किया और दोनो के बीच रोमांस भी जमकर चला।

लेकिन रामू हर बार नये रोमांस के लिये जाने जाते हैं। उर्मिला के बाद उनका नाम अंतरा माली, निशा कोठारी और जिया खान के साथ भी जोडा गया। रामू ने जी भर जाने के बाद उर्मिला से किनारा कर लिया था।


उर्मिला की असफलता के पीछे चाहे जो भी कारण छुपे हों, लेकिन बताया जाता है उसके पिता मानते हैं कि जबसे उर्मिला ने पहले वाला घर बेचा है, तबसे उर्मिला की किस्मत साथ नहीं दे रही है।

यह घर सोनू सूद को बेचा गया है। कहना न होगा कि उर्मिला का घर लेने के बाद सोनू की किस्मत भी चमक गई है। उर्मिला के पिता अब सोनू से यह घर वापस खरीदना चाह्ते हैं, ताकि उर्मिला की किस्मत वापस चमक सके।

लेकिन उर्मिला इस बात का खंडन करती है। उर्मिला का कहना है कि यह सारी बाते अफवाह है। वह इस पर बिल्कुल विश्वास नहीं करती और वह अंधविश्वासी नहीं है।

यही वजह है कि वह अन्य अभिनेत्रियों की तरह न तो कोई टोना टोटका करती है और न ही भाग्यशाली अंगूठियां पहनती है। चलो यह जानकर खुशी हुई कि उर्मिला अंधविश्वासी नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X