मैं नारीवादी नही हूं: करीना कपूर
बालीवुड की सबसे हॉट हीरोइन करीना कपूर खुद को नारीवादी नही मानती है। फिल्म कमबख्त इश्क के प्रमोशन के मौके पर करीना ने अपने बारे में यह बात कही।
फिल्म में उनका रोल एक नारीवादी का है जबकि निजी जिंदगी में करीना खुद को एक सामान्य महिला मानती है जो कि एक भावुक किस्म की है। फिल्म में करीना एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल के किरदार में है। फिल्म में अक्षय कुमार उनके हीरो है।
अपनी जिंदगी से अलग तरह के रोल करने मे करीना को काफी मजा आता है। उनका कहना है कि इस तरह के रोल से आप खुद को साबित करते है।


Click it and Unblock the Notifications