..................... I am just like Tanu in real life: kangana Ranaut | Tanu weds Manu | मैं असल जिंदगी में तनु की तरह हूं: कंगना रणावत | तनु वेड्स मनु - Hindi Filmibeat

मैं असल जिंदगी में तनु की तरह हूं: कंगना

By Neha Nautiyal

अभी तक गंभीर किस्म के किरदारों मे दिखी कंगना रणावत से जब उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु के किरदार के बारे में पूछा गया तो कंगना चहकते हुए बोलीं कि मैं असल जिंदगी में भी तनु की ही तरह हूं।

कंगना का कहना है कि वो रियल लाईफ में भी तनु की तरह ही बिंदास, मस्ती करने वाली और मुंहफट हूं। कंगना का कहना है कि पिछले किरदारों की तरह उन्हें इस रोल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उनके लिए ये रोल बहुत ही नेचुरल था।

कंगना का कहना है कि तनु का जो कैरेक्टर है वो दिल्ली और यूपी का लड़कियों से एकदम मेल खाता है। माधवन की तारीफ करते हुए कहती हैं कि मैडी के साथ काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। कंगना कहती हैं कि माधवन बहुत ही इंटेलिजेंट इंसान हैं।

मैं उनके साथ आगे भी काम करना चाहूंगी। ये पूछे जाने पर कि क्या फिल्म के प्रमोशन को लेकर वाकई उनके और माधवन के बीच कोई पंगा हुआ था तो कंगना बोली कि ये सब आजकल आम बात हो गई है। वो सब अफवाहें थीं, हमारे बीच किसी बात को लेकर कोई समस्या नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X