जॉन पर जान देती थीं पाखी
फिल्म में अपने रोल के बारे में वह बताती हैं कि फिल्म में वह लोगों को बहुत देर से पर्दे पर दिखेंगी। वह फिल्म में एक गीत में सबसे पहले दिखाई पड़ेंगी। पाखी कहती हैं, "ऐसा नहीं है कि नए गीत को केवल मुझे पर्दे पर उतारने के लिए कहानी में शामिल किया गया है। पहले से ही इस गीत की योजना थी। बस इतना हुआ है कि पहले फिल्म में किसी और स्थान पर यह गीत आना था और अब यह पहले ही आ जाएगा।"
वह हंसते हुए कहती हैं कि यदि फिल्मोद्योग में अपनी जगह बनानी है तो किसी निर्देशक की पत्नी बनना कारगर हो सकता है। पाखी ने कहा, "मैं फिल्म में धीमी गति में नहीं दिखती न ही मैंने प्रत्येक दृश्य में बार-बार पोशाकें बदली हैं। मैंने एक सामान्य लड़की की भूमिका निभाई है। मैं 'झूठा ही सही' में केंद्रीय किरदार नहीं हूं। इस कहानी में जॉन अब्राहम का किरदार केंद्रीय है।"
पाखी कहती हैं कि वह अपनी हर फिल्म में खुद अभिनेत्री नहीं बनेंगी। उनकी अगली पटकथा के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एकदम सही हैं। उन्हें लगता है कि 'झूठा ही सही' में उनके काम पर ध्यान दिया जाएगा और अन्य पटकथा लेखक व निर्देशक भी उनकी फिल्मों में उन्हें लेने के लिए उनसे सम्पर्क करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
