वसीम हैं पसंद : सुष्मिता सेन

हाल ही में दोनों को शाहरुख खान की पार्टी में एक साथ वक्त बिताते देखा गया, लेकिन पार्टी से निकलने के बाद जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो वह इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हुईं| लेकिन बाद में उन्होंने इस बारे में बातचीत की कि हां यह सच है कि मैं वसीम को बेहद पसंद करती थी|
हाल ही में दोनों को जूहू के रेस्टो बार में भी देखा गया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनके साथ डेटिंग कर रही हूं| वैसे भी यह सच है कि आप मीडिया वालों को यही लगता है कि मैं जिससे भी मिलती हूं सभी से इश्क ही करने लगती हूं| लेकिन यह सच नहीं है| वह सभी मेरे अच्छे दोस्त हैं, इसलिए मैं उनके साथ वक्त बिताती हूं| उन्होंने यह भी कहा कि जब शादी करूंगी तो सबको बताऊंगी, फिर पता नहीं क्यों अफवाह उड़ाये जाते हैं|


Click it and Unblock the Notifications