कही संजय लीला भंसाली को पीसी से प्यार तो नहीं हो गया?
फिल्मी निर्देशकों का फिल्मी अभिनेत्रियों से प्यार होना कोई नहीं बात नहीं है। वहीदा रहमान-गुरूदत, राजकुमार संतोषी-मिनाक्षी शेषाद्री, श्रीदेवी-बोनी कपूर, राम गोपाल वर्मा -उर्मिला कर बहुत सारे उदाहरण आपके सामने मौजूद हैं ऐेसे में अगर संजय लीला भंसाली का दिल प्रियंका चोपड़ा पर आ गया है तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।
क्या बताया जाये आप लोगों को.. दरअसल आजकल फिल्मी गलियारों में खबर है कि भंसाली इन दिनों हर जगह प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अपनी पिछली सफल फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला में पीसी से जबरदस्त मुजरा कराने वाले भंसाली एक बार फिर से प्रियंका के साथ काम कर रहे हैं। यह अनाम फिल्म बॉक्सर मैरिकॉम की लाइफ पर आधारित है।
देखें: ऐसा क्या है प्रियंका में.. जो लोग उनके लिए पागल हो जाते हैं...
जिसके लिए पीसी ने काफी मेहनत की है लेकिन इस मेहनत को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं संजय लीला भंसाली। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में धर्मशाला पहुंचे भंसालीने कहा कि वो पीसी की मेहनत देखकर उनके मुरीद हो गये हैं। इसलिए ही एक और महिला प्रधान फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें भी प्रियंका चोपड़ा ही अभिनेत्री होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
