सलमान खान का अधूरा सपना
अब सवाल ये उठता है कि अगर सल्लू एक्टर नहीं होते तो क्या होते? वैसे इसका जवाब पेंटर भी हो सकता था। क्योंकि सल्लू को जानने वाले लोगों के बीच उनका पेंटिंग बनाने का शौक विख्यात है। लेकिन सल्लू की सोच इससे जुदा है। सलमान का अधूरा सपना निर्देशक बनने का है।
सलमान कहते हैं "मैं हमेशा एक निर्देशक बनना चाहता था लेकिन अब अभिनय मेरे लिए अच्छा है। मैं अभिनय के साथ लिखने और पेंटिंग का काम जारी रखूंगा।" सलमान इस साल की शुरुआत में वीर फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। इस फिल्म की पटकथा उन्होने निर्देशक अनिल शर्मा के सहयोग से लिखी थी। लेकिन इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया।
शायद वीर की व्यवसायिक असफलता ने सलमान को सावधान कर दिया है कि वह बतौक पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक बॉलीवुड में ना उतरें। इसीलिए सलमान निर्देशक बनने की ख्वाहिश को अपना अधूरा सपना बता रहे हैं। इन दिनों सल्लू फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। वह कलर्स के कार्यक्रम 'बिग बॉस-4' की मेजबानी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
