सुष्मिता पर फिदा हैं प्रीतीश नंदी
सुष्मिता की उम्र के साथ ही उनके फैंस की संख्या भी बॉलीवुड में बढ़ रही है। सुष्मिता के फेंस उनके काम से ज्यादा उनकी डेयरिंग लाइफस्टाइल को पसंद करते हैं। सुश की फैन लिस्ट में शामिल होने वाला नया चेहरा हैं फिल्मकार प्रीतीश नंदी। नंदी खुल कर कहते हैं कि वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन के प्रशंसक हैं।सुश के लिए उनकी दीवानगी का आलम यह है कि सुश अगर मोटी भी हो जाएं तो उन्हे अच्छी लगती हैं। मतलब बात तन की नहीं मन की है।
अभिनेत्री की आज ही रिलीज हो रही फिल्म 'दुल्हा मिल गया' देखने के लिए वह बहुत उत्साहित हैं। नंदी अपने ट्विटर पेज पर लिखते हैं कि वह सुष्मिता सेन के प्रशंसक हैं और जब सुष्मिता का वजन बढ़ जाता है तब भी वह उन्हें आकर्षक लगती हैं। नंदी सुश की प्रशंसा करते हुए लिखते हैं कि कहते हैं कि वह एक साहसी महिला हैं।
फिल्म 'दुल्हा मिल गया' चार अलग-अलग लोगों की कहानी है। फिल्म में सुष्मिता और फरदीन के अलावा नवोदित कलाकार मोहित चड्ढ़ा ने भी अभिनय किया है जबकि सुपरस्टार शाहरुख खान भी एक छोटी सी भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications