इंडियन आइडल की मेजबानी करेगे हुसैन

हुसैन कुवाजेरवाला ने कहा है कि वह आगे भी रियलटी शो 'इंडियन आइडल' की मेजबानी करना चाहेंगे। उन्होंने अभी तक लगातार दो बार इस कार्यक्रम की मेजबानी की है।
हुसैन ने बताया, "मुझे काफी खुशी होगी यदि अगले इंडियन आइडल की भी मेजबानी करने का मौका मिले। यह जबरदस्त कार्यक्रम है। यह क्रिकेट की तरह है जहां आप यह देखकर रोमांचित होते रहते हैं कि आखिर कौन जीतेगा।"
इंडियन आइडल के अलावा हुसैन ने 'किसमें कितना है दम', 'खुल जा सिम सिम' और 'नच बलिए' कार्यक्रमों की भी मेजाबनी की है।


Click it and Unblock the Notifications











