हरदिल अजीज बन जाएंगे हरमन
अभिनेता हरमन बावेजा अब तक भले ही अभिनय की छाप न छोड़ सके हों लेकिन निर्देशक अनीस बज्मी का कहना है कि उनकी अगामी फिल्म 'इट्स माई लाइफ' से हरमन हरदिल अजीज बन जाएंगे।
बज्मी ने कहा, "हरमन एक मेहनती लड़का है। उसकी दो फिल्में सफल नहीं रहीं, लेकिन एक फिल्म के भाग्य का फैसला कई बातों से होता है। हरमन ने फिल्म में काफी अच्छा काम किया है। दर्शक जेनेलिया डिसूजा के साथ उसकी जोड़ी को खूब पसंद करेंगे।"
उन्होंने कहा, "'इट्स माई लाइफ' सिर्फ हरमन के लिए ही नहीं बल्कि मेरे लिए बेहद अहम फिल्म है।"
उल्लेखनीय है कि हरमन की अब तक की दो फिल्में 'लव स्टोरी-2050' और 'विक्ट्री' रिलीज हुई हैं लेकिन ये दोनों ही फिल्में कोई बड़ी सफलता हासिल करने में नाकाम रहीं।


Click it and Unblock the Notifications