..................... Huma Qureshi shares latest photos for Mera Noor Hai Mashoor on instagram - Hindi Filmibeat

Mera Noor Hai Mashoor: उर्फी जावेद के साथ मिलकर हुमा कुरैशी ने मचाया गदर, ब्लाउज से बड़ा पहना हार

Huma Qureshi

डबल एक्सेल फिल्म में नजर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अक्सर सिलेक्टेड किरदार करती हुई नजर आती हैं। हुमा कुरैशी ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपने बोल्ड अंदाज के कारण भी जानी जाती हैं।

हुमा कुरैशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की सीरीज पोस्ट की है, जिसमें वे इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उन्होंने हैवी नेकलेस पहना हुआ है। इनका नेकलेस इतना हैवी है कि ब्लाउज इसके आगे छोटा पड़ गया है। डायमंड मांग टीका और लॉन्ग डायमंड नेकलेस के साथ हुमा कुरैशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में कहीं भी क्लोजअप देती नजर आ रही है तो कहीं बॉलीवुड एक्टर आशिम गुलाटी के साथ पोज दे रही हैं। एक फोटो में वे अबू जानी और संदीप खोसला के साथ भी नजर आ रही हैं।

हुमा कुरैशी की इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, Look at you😍 I mean just look at you ! Gorgeous!!!! Uffff.

एक फैन ने कमेंट किया - u r a most beautiful angel in the earth. u r looking hot n cute like an angel.

एक फैन ने कमेंट किया - Aisa noor toh hoga hi mashhoor😘❤️❤️❤️...

आपको बता दें, ये फोटोशूट हुमा कुरैशी ने 'मेरा नूर है मशहूर' फिल्म के लिए करवाया है। इन फोटोज से पहले हुमा कुरैशी ने अबू जानी और संदीप खोसला की फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' का सॉन्ग अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें हुमा कुरैशी के अलावा उर्फी जावेद और आशिम गुलाटी जैसे सितारे और मॉडल नजर आ रहे हैं।

बता दें, इस सॉन्ग में, जो की फैशन मूवी है, में हुमा कुरैशी जहां सॉन्ग को लीड करती नजर आ रही हैं, वहीं ऊर्फी जावेद अपने लुक और अंदाज से सभी को घायल करती नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी और उर्फी का ये तालमेल बेहद जबरदस्त है। हुमा इस गाने में जहां आशिम गुलाटी को रिझाती नजर आ रही हैं। आशिम गुलाटी जो ना सिर्फ मॉडल हैं बल्कि एक एक्टर भी है। हाल ही में उनकी ताज फिल्म रिलीज हुई है जो कि हिंदू तेलुगु और तमिल जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध हैं।

वहीं उर्फी जावेद जो अपने हॉट अवतार के कारण खूब फेमस है वे इस सॉन्ग में अपनी हॉट अदाएं फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X