तो KHAN तिकड़ी से भिड़ने के लिए.. इस STAR का सहारा ले रहे हैं ऋतिक रोशन!
अब अपने गणपति किसी 'सुपरस्टार' से तो कम हैं नहीं.. जी हां, तो अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 4' को प्रमोट करने के लिए ऋतिक रोशन ने इन्हीं का सहारा ले रहे हैं। विश्वास नहीं होता.. तो खुद देख लीजिए.. ऋतिक रोशन ने यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- Ganpati blessings for KRRISH4 :))
अजय देवगन vs करण जौहर.. शाहरूख vs ऋतिक.. सब एक ही दिन.. FINAL है!

हम्मम.. दरअसल, कृष 4 के लिए साल 2018 की दिवाली लॉक की गई है। लेकिन इसी डेट को आमिर खान की यशराज फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए भी फाइनल कर लिया गया है। लिहाजा, फिर से दो बड़ी फिल्मों का क्लैश। और हाल ही में ऋतिक ने अक्षय कुमार की रूस्तम से भिड़ने का अंजाम देख लिया है।
लिहाजा, कोई शक नहीं कि ऋतिक अपनी फिल्म कृष 4 के साथ कोई ऐसी भूल नहीं करेंगे। बहरहाल, फैंस को इस सुपरहीरो फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरिज की आखिरी फिल्म 2013 में आई थी।
यहां जानते हैं साल 2018 में कौन कौन सी फिल्में होगीं रिलीज-
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'
विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनने वाली आमिर खान- अमिताभ बच्चन की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2018 को रिलीज होगी।
बंधुआ
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म 'बंधुआ' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान की फिल्म दबंग के सीक्वल दबंर 3 लिए 2018 की ईद फाइनल की जा रही है। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।
कृष 4
राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कृष का चौथा पार्ट.. कृष 4.. के लिए भी साल 2018 की दिवाली फाइनल की गई है। यानि की आमिर खान की फिल्म से क्लैश..
दत्त बॉयोपिक
वहीं, राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बॉयोपिक पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म काफी लेट चल रही है। लिहाजा, फिल्म रिलीज के लिए 2018 चुना गया है। हालांकि डेट अभी फाइनल नहीं है।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
नमस्ते इंग्लैंड
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म नमस्ते इग्लैंड भी टलते टलते 2018 तक जाने की संभावना है। क्योंकि साल 2017 में अक्षय कुमार की तीन फिल्में पहले से लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications



















