रितिक के बिस्तर में सुजैन नहीं कौन है ये?
रितिक रौशन के पास आजकल फिल्में नहीं हैं और अभी वो बिल्कुल खाली हैं लेकिन खाली रितिक रौशन आजकल क्या कर रहे हैं ये इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों में साफ जाहिर हो रहा है। अपनी पत्नी सुजैन रौशन को छोड़ आखिर ये किसके साथ बिस्तर शेयर कर रहे हैं रितिक रौशन? क्या उनकी पत्नी सुजैन को पता है कि उनका वेल्ला पति कहां है और किसके साथ है?
चलिये और सस्पेंस ना रखते हुए बताते है कि ये तस्वीर है रितिक रौशन द्वारा हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के फोटोशूट की। जिसमें हॉट रितिक रौशन एक खूबसूरत और सेक्सी मॉडल के साथ एक ही बिस्तर पर लेटे हुए हैं। इस फोटो में रितिक ने हॉलीवुड के सुपरहीरो दि किंग ऑफ डार्कनेस यानी बैटमैन को रिप्रसेंट किया है। रितिक की नजरें बैटमैन के मास्क पर और इस मॉडल की नजरें रितिक रौशन पर हैं।
देखिये कितनी प्यार भरी और कातिल निगाहों से ये मॉडल रितिक की तरफ देख रही हैं। अब रितिक रौशन की पत्नी तक जब ये तस्वीरें पहुंचेंगी तो उन्हें कैसा लगेगा ये तो सुजैन ही जानें लेकिन सच तो ये है कि बॉलीवुड के इस सुपरहिरो को देख हॉलीवुड के सुपरहीरो भी शर्मा जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
