..................... Hritik Roshan, Farah Khan fights on TV show set | फराह खान से रितिक रौशन का झगड़ा - Hindi Filmibeat

फराह खान से रितिक रौशन का झगड़ा

By Priya Srivastava

Just Dance
स्टार प्लस पर जल्द ही शुरू होने वाले शो जस्ट डांस के सेट से अभी से खबर आने लगी है कि इस शो के जज के बीच बातें बिगड़ती नजर आ रही हैं। जज दो लड़कियां नहीं हैं, बल्कि फरहा और रितिक रोशन हैं। सेट पर मौजूद टीम के सदस्‍य के मुताबिक इन दोनों के बीच हर दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस हो रही है।

दोनों अब प्रतिभागियों को लेकर बेहद आक्रोशित भी होते नजर आ रहे हैं। दोनों में से कोई भी एक दूसरे की बातें सुनना नहीं चाहता। खबर है कि अभी इस शो के कुछ एपिसोड ही शूट हुए हैं और दोनों में युध्द शुरू हो चुका है। रितिक और फरहा प्रतिभागियों के चयन में अलग अलग राय रखते हैं और इसी बात को लेकर उनके बीच हमेशा लड़ाई होती जा रही है। कभी अच्छे दोस्त रहे फरहा खान और रितिक के बीच इस शो की वजह से दूरियां आ रही हैं।

दरअसल, फरहा कोरियोग्राफर हैं और वे अपने नजरिये से जज करती हैं और रितिक मूव्स के अनुसार, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बहुत गलतफहमियां हो गयी हैं। वैसे गौर करें तो फरहा खान बिल्कुल लेडी दबंग की तरह ही पेश आती हैं।

यही वजह है कि वे कई लोगों से भिड़ जाती हैं। वे एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के सेट पर भी अनु मल्लिक से भिड़ गयी थीं। वे कहती हैं कि उन्हें खुद पर आत्मविश्वास है और अगर वह गलत नहीं हैं तो वह किसी की भी नहीं सुन सकतीं। अब देखना यह है कि रितिक और फरहा की लड़ाई में कब विराम लगता है। हालांकि चैनल दोनों में सुलह करने की कोशिश कर रहा है और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X